जतारा: दिगौड़ा थाना क्षेत्र से खेत जाने के लिए निकला युवक लापता, 4 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग!
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजरावन से 37 वर्षीय आनंद विश्वकर्मा रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। परिजनों के मुताबिक वह 4 मई की शाम खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।