हसपुरा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड और अंचल कार्यालय परिसर पर दिया धरना
हसपुरा प्रखंड सहित अंचल कार्यालय परिसर पर बुधवार को 9 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से धरना दिया गया।अध्यक्षता अंचल सहायक मंत्री अरूण कुमार रंजन ने किया।धरना के माध्यम से सरकार के गलत नितियों के खिलाफ जमकर गगनभेदी नारा लगा कर विरोध जताया।