धरियावद: आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर भणावता कस्बे में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा कस्बा भनावता में फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना केसरियावाद सर्कल के अंतर्गत कस्बा भनावता में वृत्ताधिकारी (सीओ) अकुश मीणा धरियावद एवं थानाधिकारीरमेश चंद्र मीणा थाना धरियावद अधिकारी हजारी लाल मीणा मय पुलिस जाप्ते के साथ फ्लैग मार्च किया