कोरांव: कोरांव तहसील में लेखपालों के तबादले के विरोध में धरना प्रदर्शन, तबादला रद्द करने की मांग, कामकाज प्रभावित
कोरांव तहसील में लेखपाल मंगलवार दोपहर से धरने पर बैठ गए हैं। वह दो दिन पहले हुए अपने तबादलों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। लेखपाल संघ के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार की अगुवाई में चल रहे इस धरने के कारण तहसील का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। धरने पर बैठे लेखपालों की मुख्य मांग है कि हाल ही में किए गए सभी तबादलों को तत्काल निरस्त किया जाए।