सोहागपुर: मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को शास्त्री वार्ड फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बंद रहेगी।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, सोहागपुर उपसंभाग द्वारा शनिवार शाम 7 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 11 केवी शास्त्री वार्ड फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान शास्त्री वार्ड, रामगंज, आइकॉन सिटी, क़िलापुरा वार्ड और गांधी वार्ड सहित फीडर से जुड़े क्