बुढ़ाना: बुढाना क्षेत्र में विद्युत विभाग के टीम ने विद्युत बिल जमा कराने हेतु चलाया अभियान, विद्युत मीटरों की करी जांच
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा, लुहसाना और कस्बा बुढाना में विद्युत विभाग की टीम द्वारा विद्युत बिल जमा कराने हेतू अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत घर-घर जाकर विद्युत बिल जमा कराने हेतु तगादे की कार्यवाही की गई। साथ ही यहां पर विद्युत चोरी रोकने हेतु विद्युत मीटरों की जांच की गई और रीडिंग ली गई।