अमरिया: अमरिया पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, अवैध हथियार और जेवर भी बरामद किए
थाना अमरिया क्षेत्र कस्बा अमरिया में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया । हरीश रस्तोगी निवासी गांव सिरसा थाना अमरिया ने तहरीर दी थी चोरों ने उनकी ज्वेलरी की दुकान के ताले और शटर काटकर चोरी का प्रयास किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की थी और शातिर चोर की तलाश जारी थी।