शिवहर: देकुली धर्मपुर गांव में पानी से भरे गड्ढा में डूबने से 15 वर्षीय लड़की की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
पिपराही थाना अध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया है कि पिपराही थाना क्षेत्र के देकुली धर्मपुर गांव में पानी भरा गड्ढा में डूबने से एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की की मौत हो गई है. थाना अध्यक्ष ने बताया है मृतक नाबालिक का नाम रागिनी कुमारी है. जिसका शव पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया है. और आगे की जांच में जुट गई है।