शिवहर: समाहरणालय सभा कक्ष में डीएम ने महिला अधिकारियों के साथ किया बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है. आज समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम पंकज कुमार ने महिला अधिकारियों के साथ बैठक की है. बैठक में महिला अधिकारियों के निर्देश देते हुए कहा है कि जिले में जितने भी महिला मतदान केंद्र बनाया गया है. सभी महिला मतदान केंद्र पर शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर महिला मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें जागरूक करें।