शिवहर: लोकसभा चुनाव को लेकर शहर के नवाब हाई स्कूल में खोला गया "में आई हेल्प यू" सेंटर
लोकसभा चुनाव को लेकर शहर के नवाब हाई स्कूल में डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर "में आई हेल्प यू" सेंटर खोला गया है. डीएम ने बताया कि शहर के नवाब हाई स्कूल में ही चुनाव संबंधित सभी प्रकार का कार्य की जा रही है. इसलिए जितने भी अधिकारी कर्मी विद्यालय में आएंगे किसी भी तरह की कोई भी समस्या होती है तो वह में आई हेल्प यू सेंटर पर जाकर अपनी समस्या को समाधान कर लेंगे।