जमुई: DM ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की, नियमों के उल्लंघन और कचरा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Jamui, Jamui | Jun 13, 2026 DM की अध्यक्षता में शनिवार की शाम 4:00 बजे जिला जल एवं स्वच्छता समिति की एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 'लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान' और 'स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण' के तहत जिले में कचरा प्रबंधन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना तथा भारत सरकार के राजपत्र में अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, को जिले में कड़ाई से लागू करना था।