भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंका
नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनेगा:-अनंत राम विश्नोई
भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर की जिला संगठन तथा शहर के प्रबुद्ध जन कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित बोथरा ने बताया कि उक्त बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र सिंह कच्छवाह ने पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ताओं को चुनावी समर में कूदने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से बाड़मेर नगर परिषद का बोर्ड भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है आमजन को किसी तरह की कोई राहत नहीं मिली है ।आम आदमी दुखी तथा व्यथित हैं ।ऐसे समय में वह भाजपा की तरफ मुंह किए खड़ा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मेहनत की पराकाष्ठा के साथ नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाना है। बैठक को संगठन सहसंयोजक महेश भी चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो केडर बेस पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व तथा सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ मेहनत करके नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाना है। बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत राम बिश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद के चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा की यह प्रथम बैठक है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन में जीताऊ तथा टिकाऊ उम्मीदवार के चयन को ही प्राथमिकता दी जाएगी । उन्होंने कहा कि आज बैठक मे उपस्थित अधिकांश लोग ऐसे हैं जिन्हें लंबे समय तक चुनाव लड़ने या लड़ाने का अनुभव है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब की बार बाड़मेर नगर परिषद में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने जा रही है इस हेतु अभी से ही कार्यकर्ताओं को कमर कसनी चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में चुनावी रणनीति का आगाज करते हुए हर वार्ड में प्रभारी तथा संयोजक की नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल के कांग्रेस के कार्यकाल के गड्ढों को भरने में समय लगेगा लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ बाड़मेर को स्वच्छ सुंदर तथा आदर्श शहर बनाएंगे। उन्होंने वार्ड की रचना बताते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में अस्थाई बूथ समिति तथा अस्थाई पन्ना प्रमुख बनाने हैं वोटर लिस्ट में ग्रेडिंग लगाकर काम करना है। कमल का फूल ही उम्मीदवार है इस बात का हमें ध्यान रखना है। वार्ड का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें पूरे मोहल्ले को जोड़ना है ।युवा कार्यकर्ता तथा महिला कार्यकर्ता की टोली बनाकर उनकी सूची तैयार करनी है। वार्ड में प्रत्याशी को चुनाव कार्यालय खोलना ,समाज के प्रमुख लोगों की सूची बनाना, नुक्कड़ सभाएं करना, पुराने कार्यकर्ताओं से मिलना तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा ज्वाइन करने का काम भी प्राथमिकता से करने के लिए आग्रह किया है। बैठक को पूर्व सांसद मेजर मानवेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम बाड़मेर की नगर परिषद में अपना बोर्ड बनाएं। उन्होंने कहा है कि जनता पूरी तरह से तैयार है हमें वोट की चोट से नगर परिषद पर भाजपा का अध्यक्ष बैठाना है। निकाय चुनाव प्रभारी प्रताप सिंह ने लक्ष्य लेकर आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी समर में कूदने का आह्वान किया ।बैठक को प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप पालीवाल ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ,बाड़मेर भाजपा प्रत्याशी दीपक कड़वासरा ने भी संबोधित किया। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि उक्त बैठक में जिला महामंत्री देवीलाल कुमावत तथा महावीर सिंह चूली, वरिष्ठ भाजपा नेता रतनलाल बोहरा एवं स्वरूप सिंह चाडी, जिला उपाध्यक्ष गंगा विसन अग्रवाल, रमेश सिंह ईन्दा, रमेश शर्मा, बालाराम गोदारा, लूणकरण बोथरा, मनीष मेघवाल , गादान मंडल अध्यक्षस्वरूप सिंह लगेरा, किशन बोहरा, अमृतलाल जैन, मिर्चुमल कृपलानी, पृथ्वी चांडक, बलवंत सिंह भाटी, अनीता चौहान, गजेंद्र सिंह, रेखा चांडक, ईश्वर नवल, दिलीप सिंधी, संपत सिंह भंवरिया, राजाराम सराफ, पुरखाराम मांजू, कैलाश कोटडिया, एडवोकेट नरेश , धनराज जोशी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
BJP Rajasthan CMO Rajasthan Manvendra Singh Jasol Dr Priyanka Chaudhary Swaroop Singh Khara
Barmer, Barmer | Aug 21, 2026