महोबा: बिच्छू पहाड़िया की काशीराम कॉलोनी में रंजिश के चलते युवक को घर से बुलाकर पीटा गया
Mahoba, Mahoba | Aug 30, 2026 रंजिश के चलते दबंगों ने साहिल नामक युवक को घर से बुलाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने रविवार सुबह कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।