संडीला: गौसगंज पुलिस चौकी में युवक से मारपीट का आरोप, प्रतियोगी छात्र ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभय राज वर्मा निवासी ग्राम बेहसार, थाना कासिमपुर, वर्तमान में संडीला में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। 5 मई को वह अपने चाचा अमर सिंह के साथ एक जमीनी विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर गौसगंज पुलिस चौकी पहुंचे थे।आरोप है कि वहां पहले से मौजूद विपक्षी पक्ष के व्यक्ति के सामने ही चौकी इंचार्ज ने अभद्रता की।