फर्रुखाबाद: छठवीं मोहर्रम के अवसर पर अलम जुलूस मोहल्ला बहादुरगंज तराई से निकाला गया, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल रहा तैनात
मऊदरवाजा के मोहल्ला बहादुरगंज तराई से छठवीं मोहर्रम के अवसर पर अलम जुलूस निकला गया। इस दौरान इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए लंगर-ए-हुसैनी भी वितरित किया गया। यह परंपरा लगभग 80 साल पुरानी है। इसकी शुरुआत सबसे पहले मरहूम मौआ खा की थी। इसके बाद में अबरार मियां ने आगे बढ़ाया सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी अजब सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।