बड़वानी आबकारी विभाग का अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार! ऊपर भूसा और नीचे छिपाकर ले जाई जा रही सैकड़ों पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, बोलेरो छोड़कर भागा तस्कर 🚔🚨 शराब
बड़वानी जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट को तोड़ने के लिए आबकारी विभाग ने शनिवार रात ग्राम दवाना में बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी उपनिरीक्षक कमलेश बामनिया को मिली सटीक सूचना के बाद टीम ने घेराबंदी कर वाहन क्रमांक MP 46 ZB 5626 को रोकने का प्रयास किया। 🧐📸
खुद को घिरता देख आरोपी चालक रामदेव बाबा मंदिर के समीप गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर भूसे के नीचे से विदेशी मदिरा का जखीरा मिला है। विभाग ने आबकारी एक्ट के तहत मामला कायम कर फरार तस्करों और अवैध शराब के मुख्य सोर्स का पता लगाना शुरू कर दिया है। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #ExciseDrives #LiquorSeized #CrimeNews