बड़वानी पुलिस की अवैध शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! चाचरिया चौकी पुलिस ने मकान में दबिश देकर जब्त की 2.54 लाख की अवैध शराब, आबकारी एक्ट में केस दर्ज 👮♂️🚨 शराब
बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत सेंधवा ग्रामीण पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुखबिर की सूचना पर चाचरिया चौकी प्रभारी सउनि केशव यादव और टीम ने ग्राम पाडछा (नवाड फलिया) में एक मकान पर अचानक छापा मारा। 🧐📸
तलाशी के दौरान घर के भीतर से 32 पेटी गोवा व्हिस्की और 10 पेटी देशी शराब सहित कुल 42 पेटी अवैध मदिरा बरामद की गई है। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #SendhwaPolice #LiquorRaid #CrimeUpdate