कटोरिया: कटोरिया में स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, प्रखंड मुख्यालय में प्रगणकों के साथ हुई बैठक
Katoria, Banka | Apr 17, 2026 कटोरिया में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे स्वगणना अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रभारी प्रमुख,बीडीओ एवं नपं के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित प्रगणकों को प्रक्रिया की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने कहा गया।