*20-25 लोगों के साथ होटल में तोड़फोड़, सामान लूटकर ट्रक में भरा*
*किराएदार ने लगाया आरोप: मकान मालिक ने पुलिस से मिलकर दबाव में कराया फैसला*
*किला, बरेली।* मिनी बाईपास चौराहा रामपुर रोड पर किराए पर चल रहे होटल में मकान मालिक ने भाई व 20-25 लोगों के साथ पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि सामान लूटकर ट्रक में भर ले गए। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मनोज कुमार गुप्ता निवासी जौहरपुर, थाना सीबीगंज के मुताबिक उन्होंने 2014 में थाना किला क्षेत्र में डॉ0 राकेश कुमार भारद्वाज से 12x35 मी0 भूमि 9 हजार रु0 प्रतिमाह किराए पर ली थी। 12 साल पहले करीब 10 लाख रु0 खर्च कर होटल बनाया और परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।
29.05.2026 को सुबह 10 बजे होटल पहुंचे तो देखा राकेश कुमार भारद्वाज अपने भाई दिलीप भारद्वाज, नौकर इरफान, धीरू व 20-25 लोगों के साथ होटल तोड़कर सामान लूट रहे थे। 112 पर सूचना दी। पुलिस दो लोगों को थाना किला ले गई।
आरोप है कि दिलीप भारद्वाज ने 12 साल से किराया लेने की बात कबूली। फिर भी राकेश भारद्वाज ने उच्च अधिकारियों से फोन कराकर थाना किला पुलिस को मिलाकर दबाव में फैसला करा दिया। पीड़ित को न सामान मिला न होटल में लगे पैसे वापस मिले।
पीड़ित का आरोप है कि राकेश कुमार भारद्वाज थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस व अन्य लोगों से फोन पर धमकी दिला रहे हैं।
#वायरलनयूज़
#BAREILLYNEWS
#बरेलीपुलिस