महावन: कंजौली घाट बांगर में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से कार्रवाई की मांग की गई
मथुरा। महावन तहसील क्षेत्र के कंजौली घाट बांगर में खसरा संख्या 829, रकबा 0.032 हेक्टेयर को लेकर शिकायत सामने आई है। नगला खरगा भाग निवासी बच्चा सिंह पुत्र श्यामसुंदर ने उप जिलाधिकारी महावन को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दबंगो से जमीन को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।