सिंगरौली: विधायक और कलेक्टर ने ठंड से बचाव के लिए निगम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अलावों की व्यवस्था का निरीक्षण किया
सिंगरौली विधायक राम निवास शाह एवं जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने शहर के सार्वजनिक स्थलों में जलाए जा रहे अलाव का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया तथा नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि ठंड को मद्देनजर रखते हुए सभी प्रमुख स्थलों पर अलाव जलवाए जाएं ताकि आम जन मानस को ठंड से राहत मिल सके। विधायक एवं कलेक्टर ने बस स्टैंड पहुंच कर अलाव का निरीक्षण किया।