सिंगरौली: सिंगरौली में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान, शिविर में 55 लाइसेंस जारी
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान हो गया है। जिन लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस अभी तक नहीं बने हैं, वे लोग अभियान के तहत अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं।नर्सिंग कॉलेज में शिविर लगाया गया, जिसमें 55 से अधिक छात्र-छात्राओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर दिए गए।