सिंगरौली: डेढ़ साल से लापता किशोरी को मोरवा पुलिस ने सीधी जिले से किया दस्तयाब
बीते वर्ष जुलाई माह में कन्या विद्यालय पढ़ने गई 15 वर्षीय नाबालिका रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी,इधर नवागत पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के गुम इंसान को दस्तयाब करने के निर्देश पर मोरवा निरीक्षक ने इस मामले में पुन: सक्रियता दिखाते हुए टीमें बनाकर नई सिरे से विवेचना प्रारंभ की। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे सीधी कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर से ढूंढ निकाला।