सिंगरौली: BJP के बूथ महामंत्री के साथ चौकी में की गई मारपीट, चौकी प्रभारी और आरक्षक पर मारपीट करने का आरोप; SP से की गई शिकायत
सिंगरौली जिले में बीजेपी के बूथ महामंत्री की चौकी में बेदम पीटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की एसपी से शिकायत की है। पीड़ित का कहना है की चौकी प्रभारी मामले को रफा दफा करने के लिए ₹50000 की मांग कर रहे थे मैंने नहीं दिया तो मुझे जानवरों की तरह पीटा गया है। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर मामले की जांच करने की बात कही है।