सिंगरौली: अमृत योजना: नगरवासियों के लिए जी का जंजाल, 11 साल से चल रहा काम, सड़कें खोदकर बिना फिनिशिंग आगे का काम शुरू
130 करोड से ज्यादा की लागत से मिलने वाला जल का 2013 से काम शुरू तो हुआ पर शीवरेज का काम अब तक समाप्त नहीं हुआ है। हाल ही में नगर निगम के 42 नंबर वार्ड में सीवरेज के काम के दौरान बड़ी अनियमिताएं देखने को मिल रही है जहां बनी बनाई सड़क को सीवरेज के ठेकेदार खोदकर उसमें बिना फिनिशिंग किए हुए आगे की ओर बढ़ रहे हैं।