#सेवा_संकल्प_अभियान
कलेक्ट्रेट सहित शासकीय कार्यालयों मे आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान किया और परिसर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम श्री दिनेश शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर श्री अनुराग निंगवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री अनूप श्रीवास्तव सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया। एकजुट होकर स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संदेश दिया कि शासकीय कार्यालयों का स्वच्छ वातावरण आमजनों के प्रति बेहतर सेवा प्रदान करने का माध्यम बनता है।
कार्यालय उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास शिवपुरी के परिसर में भी विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर में सामूहिक रूप से साफ-सफाई कर स्वच्छता श्रमदान किया गया।
#SevaSankalpAbhiyan
#shivpuri