मांट: मथुरा में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी का कार्यभार बदला, कर्नल तेजवीर सिंह ने संभाली कमान
Mat, Mathura | Sep 21, 2026 मथुरा के जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में कमांडर जगवीर सिंह के स्थानांतरण के बाद, कर्नल तेजवीर सिंह ने नए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।पदभार ग्रहण करने पर पूर्व सैनिकों और उनके प्रतिनिधियों ने नवागत अधिकारी का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार और जोशीला स्वागत किया।