प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के गौरवशाली 25 वर्षों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेने हेतु सक्ती जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है।
सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री गुरु खुशवंत साहेब ने जिलेवासियों से अपील की है कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में एक दीपक अवश्य जलाएं।
आइए, ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित प्रधानमंत्री जी के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त करें।
#आशीर्वाद_का_दीया
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ViksitBharat2047
#saktidist
5 views | Sakti, Chhattisgarh | Sep 15, 2026