अनूपपुर: शीतलहर से बचाव के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
गृह विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बढ़ती ठंड को देखते हुए जन समुदाय के लिए शीतलहर बचाव एडवायजरी जारी की है। इसमें गर्म कपड़े रखने, अनावश्यक बाहर न निकलने, शरीर को सूखा रखने, गर्म पेय का सेवन करने और बुजुर्गों-बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। शीतदंश के लक्षण दिखने पर गुनगुने पानी का उपयोग करने और मालिश न करने की सलाह दी गई है।