जलालपुर: समहौता दुदही बाजार के समीप प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर में चोरी करते चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा
Jalalpur, Saran | Oct 21, 2026 कोपा थाना क्षेत्र के समहौता दुदही बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर में चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया घटना मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चोर ने विद्यालय के रसोई घर के खिड़की का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रदेश कर वहां रखे बर्तन ,चूल्हा ,गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चुरा लिया।