चकिया: सर्पदंश से बिठवल कला निवासी 60 वर्षीय महिला मीरा की मौत, परिजन झाड़-फूंक में उलझे रहे
बिठवल कला गांव निवासी 60 वर्षीय मीरा की खेत में काम करते समय जहरीले सर्प के काटने से मौत हो गई। परिजन पहले झाड़-फूंक में उलझे रहे, हालत में सुधार न होने पर अस्पताल ले गए, जहां आज शनिवार दोपहर 12 बजे को महिला को चिकित्सकों ने जाँच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही चिकित्सकों ने सर्पदंश की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचाने की अपील की।