चित्तौड़गढ़ जिले की डूंगला थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित तीन हजार रुपये के इनामी आरोपी को डिटेन किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी दिनेश कुमार गुर्जर को उसके गांव से पकड़ा गया।