खलीलाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में 'स्कूल चलो अभियान' का लाइव प्रसारण, बच्चों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ के शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, विधायक अनिल त्रिपाठी व गणेश चौहान मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाले विद्यार्थियों को भी सराहा गया।