बाड़मेर: भाजपा द्वारा एक बार फिर बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर मंत्री कैलाश चौधरी ने जताया आभार
Barmer, Barmer | Mar 3, 2024 भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाड़मेर जैसलमेर से एक बार फिर प्रत्याशी बनाये जाने पर वर्तमान सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं संसदीय क्षेत्र की जनता जनार्दन को यह विश्वास दिलाता हूँ कि जनता के लिए श्रम में कोई कमी नहीं रखूंगा।