जमुई: पटना में खान सर और रोशन आनंद विवाद पर जमुई में शिक्षा मंत्री ने कहा- कोचिंग पढ़ाई के लिए होती है, लड़ाई के लिए नहीं
Jamui, Jamui | Jun 12, 2026 पटना के चर्चित शिक्षक खान सर और रोशन आनंद के बीच हुए विवाद को लेकर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी का बयान सामने आया है। जमुई पहुंचे शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे मीडिया कर्मी से मुखातिब होते हुए कहा कि कोचिंग संस्थान का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा देना है, न कि विवाद और लड़ाई-झगड़े को बढ़ावा देना है, इससे बचना चाहिए।