टीकमगढ़: यातायात थाने के निर्माण से कॉलोनी का रास्ता बंद, निवासियों ने विधायक और कलेक्टर से की शिकायत
टीकमगढ़ में नए बस स्टैंड के आगे बैकुंठी के पास यातायात थाने का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य से छत्रसाल कॉलोनी के निवासियों का रास्ता बंद हो रहा है, जिससे लगभग 50 से अधिक मकानों में रहने वाले लोगों के आवागमन में बाधा आ रही है। कॉलोनी के निवासियों ने दो दिन पहले इस मामले की शिकायत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और जतारा विधायक हरिशंकर खटीक से की थी।