हज़ारीबाग: हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित आरोग्यम परिसर में योग संघ जिला योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का हुआ आयोजन
हजारीबाग योग संघ द्वारा आयोजित हजारीबाग जिला योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप डिस्ट्रिक्ट बोर्ड स्थित आरोग्यम परिसर में संपन्न हुआ। इसमें 170 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से विनोबा भावे विश्वविद्यालय, डीएवी स्कूल, आर्ष कन्या गुरुकुल, कार्मल स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, मार्शल ग्रुप आदि के प्रतिभागी प्रमुख थे।