हज़ारीबाग: ओल्ड समाहरणालय स्थित सूचना भवन में फ़ाइलेरिया उन्मूलन से संबंधित कार्यशाला हुई आयोजित
हज़ारीबाग़ ओल्ड सम्हारणालय स्थित सूचना भवन में फ़ाइलेरिया उन्मूलन से संबंधित कार्यशाला का आयोजन हुआ । इस कार्यशाला में नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र लाल,उप नगर आयुक्त ज्योति सिंह, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार आदि उपस्थित हुए ।नगर आयुक्त ने बताया कि 10 अगस्त से 25 अगस्त तक फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।10 अगस्त को बूथ पर अभियान की शुरुआत होगी।