हज़ारीबाग: हजारीबाग उपायुक्त ने मंइयां सम्मान योजना के विशेष कैम्प के सुचारू संचालन एवं तकनीकी व्यावधान दूर करने हेतु दिए निर्देश
हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय ने झारखण्ड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के सफल क्रियान्यन एवं विशेष कैम्प के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं । सभी पंचायत एवं नगर निकायों में संचालित विशेष कैम्प में सभी वी.एल.ई को आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ ससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।