श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेला प्रशासन ने किए बेहतर प्रबंध- धूमन सिंह किरमच
श्रद्धालु हमारे मेहमान हैं, उनकी सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- धूमन सिंह किरमच
व्यासपुर/यमुनानगर, 22 नवम्बर-सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री में पहुंचकर तीनों पवित्र सरोवरों के दर्शन किए और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेला श्री कपाल मोचन में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां आते हैं तथा तीनों पवित्र सरोवरों में श्रद्धा के साथ स्नान करते हैं। यह मेला धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब एवं अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार में मेला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं बेहतर व्यवस्थाएं दी जा रही हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने, आवागमन, सुरक्षा, स्वच्छता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
धूमन सिंह किरमच ने कहा कि 23 नवंबर को होने वाले पवित्र स्नान को लेकर आदि बद्री सेवा समिति, सरस्वती सेवा समिति, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों से व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई है। सभी संस्थाएं आपसी तालमेल के साथ श्रद्धालुओं की सहायता करें, ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु हमारे मेहमान हैं और उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान सुनिश्चित करना मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी के सहयोग से मेले का आयोजन सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाया जाएगा।
फोटो नंबर-1 व 2
---------------
व्यासपुर/यमुनानगर, 22 नवम्बर- महर्षि वेद व्यास की कर्म स्थली तीर्थराज व्यासपुर में आयोजित मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री 2026 मेला क्षेत्र में हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों एवं स्वदेशी मेला के तहत सरकार की योजनाओं से संबंधित विशाल प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी स्थल में सरकारी विभागों सहित स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा 30 स्टॉल व राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत स्वदेशी मेला के तहत 14 स्टॉल लगाए गए हैं। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किए गए उत्पाद श्रद्घालुओं के आकर्षण केन्द्र बने हैं। इस मेला में सिख गुरूओं के इतिहास व उनकी शिक्षाओं, 1857 की क्रांति और केन्द्र व हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है जो कि श्रद्घालुओं के आकर्षण केन्द्र बिन्दू बनी है।
प्रदर्शनी स्थल के बीचों बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच की स्थापना की गई है जहां से प्रसिद्घ गायकों द्वारा सांस्कृतिक गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है, इसके साथ-साथ सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ड्रामा पार्टियों एवं भजन पार्टियों के कलाकार दिन व रात के समय यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का गीतों-भजनों आदि के माध्यम से भरपूर मंनोरंजन कर रहे हैं। इसके साथ-साथ श्रद्घालुओं को कलाकारों द्वारा विकास गीतों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी भी दी जा रही है। मेला कपाल मोचन के प्रदर्शनी स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाने का उद्देश्य यह है कि लोग मेला कपाल मोचन में अपनी धाॢमक आस्था के साथ-साथ जरूरी आवश्यक योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी भी ले सके।
कपाल मोचन मेला में लगाई गई प्रदर्शनी स्थल में हैफेड, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा एवं समग्र शिक्षा, मत्स्य पालन विभाग, हरियाणा बीज विकास निगम, उद्यान विभाग, दी अम्बाला डिस्ट्रिक को-ऑप्रेटिव मिल्क, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार मिशन, जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, चरित्र निर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी, गुरू तेग बहादूर साहिब राजकीय मैडीकल कालेज, हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सरस्वती शूगर मिल्स, ब्लू कास्ट एग्रो प्रा0 लि0, नाबार्ड डीडीएम, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बार्ड, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान व हरियाणा राज्य परिवहन आदि लगाए गए हैं जो लोगों को ज्ञानवर्धक जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं।
फोटो नंबर- 3 से 5 तक
-------------------
सूचना एवं प्रसारण केंद्र के साथ स्थापित सहायता काउंटर पर बच्चों को दूध, भोजन व आवश्यक देखभाल उपलब्ध करवाई जा रही है, बाल मजदूरी के खिलाफ भी किया जा रहा जागरूक
व्यासपुर/यमुनानगर, 22 नवम्बर-श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सूचना एवं प्रसारण केंद्र के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग का सहायता काउंटर स्थापित किया गया है। यह काउंटर मेले में अपनों से बिछडऩे वाले बच्चों एवं महिलाओं की देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर पूजा, सुपरवाइजर शिवानी, पोषण कॉर्डिनेटर प्रिया तथा क्लर्क मीनाक्षी एवं आंगनवाड़ी वर्कर इस काउंटर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। मेले में यदि कोई बच्चा या महिला अपने परिजनों अथवा साथियों से बिछड़ जाता है और उसे सूचना एवं प्रसारण केंद्र एवं गुमशुदा तलाश केंद्र में लाया जाता है, तो विभाग की कर्मचारी उसकी देखभाल करती हैं। परिजनों से मिलने तक बच्चे एवं महिला को सुरक्षित रखने, उनकी जरूरतों का ध्यान रखने तथा उन्हें सहज महसूस करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। काउंटर पर बिछड़े बच्चों को दूध, भोजन एवं अन्य आवश्यक खान-पान की सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि परिजनों से मिलने तक उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
महिला कर्मचारियों द्वारा बच्चों को प्यार एवं अपनत्व के साथ संभाला जाता है और उनके परिजनों से मिलाने के लिए सूचना एवं प्रसारण केंद्र के माध्यम से समन्वय किया जाता है। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मेले में लोगों को बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूक कर रही है। कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं को बाल मजदूरी रोकने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने तथा बच्चों को शिक्षा एवं सुरक्षित बचपन उपलब्ध करवाने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा मेले में की गई यह व्यवस्था श्रद्धालुओं, विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। महिला एवं बाल विकास विभाग की कर्मचारी सेवा भावना के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हुए बिछड़े बच्चों एवं महिलाओं को अपनों से मिलाने तक उनकी देखभाल कर रही हैं, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भरोसा एवं राहत मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा मेले में की गई यह व्यवस्था श्रद्धालुओं, विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। महिला एवं बाल विकास विभाग की कर्मचारी सेवा भावना के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हुए बिछड़े बच्चों एवं महिलाओं को अपनों से मिलाने तक उनकी देखभाल कर रही हैं, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भरोसा एवं राहत मिल रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी मीक्षा रंगा ने कहा कि श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा, देखभाल और सहायता के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। मेले में अपनों से बिछड़े बच्चों एवं महिलाओं को सूचना एवं प्रसारण केंद्र- गुमशुदा तलाश केंद्र पर लाए जाने के बाद उनके परिजनों से मिलवाने तक सुरक्षित माहौल में रखा जाता है। इस दौरान बच्चों को दूध, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि मेले में आने वाले प्रत्येक बच्चे एवं महिला को सुरक्षा, सहयोग और अपनत्व का एहसास हो। साथ ही बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता फैलाकर लोगों को बच्चों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने का कार्य भी किया जा रहा है।
फोटो नंबर- 6
--------------
कपाल मोचन मेले में जिला कारागार यमुनानगर के बंदियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प वस्तुओं का स्टाल बना आकर्षण
बंदियों के हुनर से तैयार लकड़ी के फर्नीचर, सजावटी वस्तुएं व प्राकृतिक उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध
व्यासपुर/यमुनानगर, 22 नवंबर- श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री मेला में प्रदर्शनी स्थल पर जिला कारागार यमुनानगर की ओर से हरियाणा कारागार के बंदियों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित वस्तुओं का स्टाल लगाया गया है। इस स्टाल पर बंदियों के हाथों से तैयार विभिन्न उपयोगी एवं सजावटी वस्तुएं प्रदर्शित करने के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई गई हैं, जो मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
स्टाल पर तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार आगंतुकों को यहां उपलब्ध वस्तुओं की जानकारी दे रहे हैं। स्टाल पर लकड़ी की ट्रे, लकड़ी के फ्रेम में शीशे, जूते रखने के रैक, पीढ़ी, बुक रैक, फोटो स्टैंड, फ्लावर स्टैंड, गमला स्टैंड तथा रिलैक्स चेयर सहित अनेक प्रकार की हस्तनिर्मित वस्तुएं रखी गई हैं। इसके अलावा एलोवेरा जूस, आंवला जूस, रोज वाटर जैसे प्राकृतिक उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। बंदियों द्वारा तैयार इन वस्तुओं में कारीगरी, मेहनत और हुनर की झलक देखने को मिलती है। स्टाल के माध्यम से बंदियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है, वहीं आगंतुक भी इन हस्तनिर्मित वस्तुओं को खरीदकर उनके हुनर को प्रोत्साहित कर सकते हैं।
मेले में यह स्टाल लोगों को आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद उपलब्ध करवाने के साथ बंदियों की मेहनत से तैयार सामान को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम बना हुआ है।
Thanesar, Kurukshetra | Nov 22, 2026