मिहींपुरवा: सुजौली रेंज के भैंसा बुढना गाँव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, वन विभाग ने की कार्रवाई
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की सुजौली रेंज के भैंसा बुढना गांव में वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। करीब एक सप्ताह पहले इसी तेंदुए ने लाली पत्नी जय प्रकाश पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। यह मामला सुजौली रेंज के जंगल गुलरिहा ग्राम पंचायत के भैंसा बुढना गांव का है।