मंडी: नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सर्किट हाउस मंडी में किया सम्मानित
Mandi, Mandi | Feb 3, 2024 आर्थिक बोझ पर जूझ रहे नगर निगम को इस संकट से उबारने को लेकर सारी उम्मीदें शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर टिक गई हैं। मंत्रिमंडल फेरबदल में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शहरी विकास जैसा अहम विभाग देकर उनका कद बढ़ा दिया है।नया विभाग मिलने के बाद मंडी पहुंचे विक्रमादित्य सिंह का भाजपा शासित नगर निगम ने सम्मानित किया।