मंडी: राजकीय वल्लभ कालेज मंडी परिसर में शनिवार को सराज छात्र कल्याण संघ की विशेष बैठक संपन्न-संघ के अध्यक्ष चमन ठाकुर
Mandi, Mandi | Feb 3, 2024 बैठक में कालेज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाए जाने वाले वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर सदस्यों द्वारा चर्चा की गई। इस बैठक में संघ के सदस्यों से कार्यक्रम को लेकर उनके सुझाव लिए गए और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर सदस्यों द्वारा चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सराज छात्र कल्याण संघ का क्षेत्र में धन संग्रह अभियान जारी है।