मंडी: धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने पर बोले कांग्रेस के मुख्य वक्ता आकाश शर्मा,अगर ऐसा फैसला लिया हैं तो तुरंत वापिस ले सरकार
Mandi, Mandi | Feb 3, 2024 धरना प्रदर्शन पर सरकार द्वारा रोक लगाने पर कांग्रेस मुख्य वक्ता आकाश शर्मा ने शनिवार को मण्डी मुख्यालय में जारी ब्यान में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सरकार ने इस तरह का कोई फैसला लिया हैं ,अगर लिया हैं तो वह सही नहीं हैं।इसे वापिस लेना चाहिए।लोकतंत्र में सबको अपना पक्ष रखने का हक हैं।सरकार द्वारा अभी तक इस तरह की कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई हैं।