मंडी: पड्डल स्टेडियम मंडी में 5 फरवरी से होगी चालक एवं कौशल परीक्षा
Mandi, Mandi | Feb 3, 2024 राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत प्राप्त आवेदनकर्ताओं के लिए 5 फरवरी से पड्डल स्टेडियम में चालक एवं कौशल परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी सोमिल गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत ई-टैक्सी सेल्फ के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे।