मंडी: जिला मंडी में शनिवार को एक बार फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवीदड़ में दोबारा बर्फबारी हुई शुरू
Mandi, Mandi | Feb 3, 2024 मंडी जिला में शनिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के बाद एक दिन धूप खिलने के बाद शनिवार को जिलाभर में एक बार फिर निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवीदड़ में एक बार फिर शनिवार सुबह से सीजन में दूसरी बार बर्फबारी जारी है।