मंडी: मंडी जिला में बारिश और बर्फबारी के चलते 34 संपर्क मार्ग अवरुद्ध ,71 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप्प-मदन कुमार एडीएम मंडी
Mandi, Mandi | Feb 3, 2024 मंडी जिला में बारिश और बर्फबारी के चलते 34 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं इसके साथ ही 71 विद्युत ट्रांसफार्मर बारिश व बर्फबारी के चलते ठप्प हुए हैं।यह जानकारी शनिवार को एडीएम मंडी मदन कुमार ने दी ।उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न स्थानों पर 33 पेयजल स्कीमें भी प्रभावित हुई हैं, जिनको रिस्टोर करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा हैं।