टीकमगढ़: टीकमगढ़ हनी ट्रैप मामले में नया मोड़, युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया
टीकमगढ़ में एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी अंशुल यादव को गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि करीब 6 माह पहले फेसबुक पर अंशुल यादव से दोस्ती हुई थी।