प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव, हालात बिगड़े तो छोड़े गए आंसू गैस के गोले
अंबाला में गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम और यातायात प्रभावित हुआ।
प्रदर्शनकारियों की मांग गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तार किए गए दो लोगों की रिहाई से जुड़ी थी। #Ambala #AmbalaProtest #AmbalaNews #NationalHighway #PoliceClash #ProtestNews #HaryanaNews #HaryanaProtest #BreakingNews #sanchalnews #sanchalnewslive