मनिया: सैंया में नग्नावस्था में मिला मनियां के युवक का शव, पीठ पर चोटों के निशान और मुँह से निकला खून, जांच में जुटी पुलिस
सैंया थाना क्षेत्र में इरादतनगर मार्ग शुरू होते ही सड़क किनारे बनी खाई में पानी में नग्नावस्था में चौकी हिनौता मनियां धौलपुर के एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इधर सूचना पाकर मृतक युवक के परिजन भी पहुंच गए। बताया गया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे कस्बा सैंया निवास